जनजातीय गौरव दिवस किस दिन मनाया जाएगा?

(A) 10 नवंबर
(B) 13 नवंबर
(C) 15 नवंबर
(D) 25 नवंबर

Answer : 15 नवंबर

Explanation : केंद्रीय मंत्रिमंडल ने 15 नवंबर को जनजातीय गौरव दिवस के रूप में मनाने की मंजूरी 10 नवंबर 2021 को दी। भगवान बिरसा मुंडा की जयंती भी 15 नवंबर को ही मनाई जाती है। ऐसे में यह दिन आदिवासी और जनजातियों के लिए अहम दिन होगा। यह दिवस हर साल राज्यों के साथ धूमधाम से मनाया जाएगा। इसकी रूपरेखा तैयार कर ली गई है। वहीं स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाने वाले आदिवासियों और जनजातियों के उल्लेखनीय योगदान को याद भी किया जाएगा। इस दौरान 15 से 22 नवंबर तक चलने वाले एक साप्ताहिक कार्यक्रम की भी योजना बनाई गई है। इस दौरान स्वतंत्रता आंदोलन में योगदान देने वाले वीर आदिवासियों के योगदान को याद किया जाएगा।

बता दे कि मुंडा जनजाति से ताल्लुक रखने वाले बिरसा मुंडा का जन्म 15 नवंबर 1875 को हुआ था। 19वीं शताब्दी के अंत में ब्रिटिश शासन के दौरान उन्होंने 19वीं शताबदी में आदिवासी बेल्ट में बंगाल प्रेसीडेंसी (अब झारखंड) में आदिवासी धार्मिक सहस्राब्दी आंदोलन का नेतृत्व किया। उनकी जयंती देश में बिरसा मुंडा जयंती के रूप में मनाई जाती है। इसी दिन झारखंड स्थापना दिवस भी है। झारखंड साल 2000 में बिहार से अलग हुआ था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Janjatiya Gaurav Divas Kis Din Manaya Jayega