जापान का विशालतम द्वीप कौन सा है?

(A) हूकैडौ
(B) शिकाकू
(C) होदोरी
(D) होन्शू

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : होन्शू

जापान का विशालतम द्वीप होन्शू है। जापान चार प्रमुख द्वीपों होकैडो, होन्शू, शिकोकू और क्यूशू से मिलकर बना है। सबसे बड़ा द्वीप होन्शू (Honshu) है जिसका क्षेत्रफल 227414 वर्ग किमी. है। जो ब्रिटेन से जरा बड़ा है और भारत के उत्तर प्रदेश राज्य से ज़रा छोटा है।यह त्सुगारु जलडमरू के पार होक्काइदो द्वीप से दक्षिण में, सेतो भीतरी सागर के पार शिकोकू द्वीप के उत्तर में और कानमोन जलडमरू के पार क्यूशू द्वीप से पूर्वोत्तर में स्थित है। होन्शू दुनिया का सातवा सबसे बड़ा द्वीप है और इंडोनीशिया के जावा द्वीप के बाद विश्व का दूसरा सर्वाधिक जनसँख्या वाला द्वीप भी है। जापान की राजधानी टोक्यो होन्शु के मध्य-पूर्व में स्थित है। होन्शू पर वर्ष 2005 में १०.३ करोड़ लोग रह रहे थे।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Japan Ka Vishaltam Dweep Konsa Hai