ज्वार भाटा कैसे उत्पन्न होता है?

(A) सूर्य के प्रभाव से
(B) पृथ्वी की घूर्णन गति से
(C) सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से
(D) गुरुत्वाकर्षण, अभिकेंद्रीय बल तथा अपकेंद्रीय बल से

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से

ज्वार भाटा सूर्य और चंद्रमा के संयुक्त प्रभाव से उत्पन्न होता है। चंद्रमा एवं सूर्य की आकर्षण शक्ति के कारण सागरीय जल के नियमित रूप से ऊपर उठने तथा नीचे गिरने को ज्वार-भाटा कहा जाता है। चंद्रमा, सूर्य की ज्वारोत्पादक शक्ति में 11:5 का अनुपात पाया जाता है अर्थात् चंद्रमा की ज्वारोत्पादक शक्ति सूर्य की तुलना में 2.17 गुनी अधिक है। चंद्रमा सूर्य से आकार में छोटा होने के बावजूद अधिक निकट होने के कारण सूर्य की तुलना में अधिक आकर्षण बल पृथ्वी पर डालता है। एक दिन में प्रत्येक स्थान पर दो बार ज्वार एवं दो बार भाटा पृथ्वी की घूर्णन गति के कारण आता है। पृथ्वी को अपनी धुरी पर चक्कर लगाने में 24 घंटे का समय लगता है अत: प्रत्येक स्थान पर ज्वार का अंतराल 12 घंटे होना चाहिए पंरतु अंतराल 12 घंटे 26 मिनट का होता है। इसका कारण पृथ्वी का घूर्णन एवं चंद्रमा का परिक्रमण है। स्पष्ट है कि किसी पर ज्वार एवं भाटे के बीच का अंतराल 6 घंटे 13 मिनट होता है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Jwar Bhata Kaise Utpann Hota Hai