कंचनजंगा किन देशों की सीमा के बीच स्थित है?

(A) भारत और चीन
(B) भारत और नेपाल
(C) भारत और भूटान
(D) भारत और तिब्बत

Answer : भारत और नेपाल

Explanation : कंचनजंगा भारत और नेपाल दो देशों की सीमा के बीच स्थित है। कंचनजंगा पर्वत विश्व का तीसरा सबसे ऊंचा पर्वत शिखर है, जिसकी ऊंचाई 8598 मीटर है। यह पर्वत भारत के सिक्किम राज्य में उत्तर पश्चिम में अवस्थित है जिसकी सीमा नेपाल से लगती है। कंचनजंगा राष्ट्रीय उद्यान भी इसी राज्य में अवस्थित है। कंचनजंगा तिब्बती भाषा का शब्द है, जिसका अर्थ होता है हिम के पांच भंडार। यह नाम इसलिए पड़ा, क्योंकि कंचनजंगा पर्वत पांच शिखरों का समूह है।

वर्ष 1852 तक कंचनजंगा को ही विश्व की सबसे ऊंची चोटी माना जाता था, लेकिन 1849 में हुए ब्रिटिश सर्वे के बाद ज्ञात हुआ कि एवरेस्ट दुनिया की सर्वोच्च शिखर है। लेकिन कंचनजंगा शिखर पर पहुंचने के रास्ते बहुत दुर्गम हैं, इसलिए वहां तक पहुंचने के प्रयास कम ही हुए हैं। 1855 में पहली बार ब्रिटिश अभियान के जॉय ब्राउन और जॉर्ज बेंड सफलता पूर्वक इस चोटी पर पहुंच थे, जबकि कंचनजंगा पर पहुंचने के लिए 1905 में पहला प्रयास किया गया था। 1929 में एक जर्मन अभियान दल के सदस्य 24280 फुट की ऊंचाई तक पहुंच गये थे। किंतु उन्हें पांच दिन तक चले एक भयंकर बर्फीले तूफान की वजह से वापस आना पड़ा। 1977 में भारतीय सेना के जवानों ने कर्नल नरेन्द्र कुमार के नेतृत्व में पूर्वात्तर के कठिन मार्ग की ओर से इस शिखर को फतह किया था। मार्ग में कई खतरनाक ग्लेशियर और बर्फ की खाइयों को पार करके यह लोग कंचनजंगा की चोटी तक पहुंचे थे।
Tags : कंचनजंगा भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kanchenjunga Kin Deshon Ki Sima Ke Beech Sthit Hai