‘कौटिल्य’ का अर्थशास्त्र किससे संबंधित है?

(A) सैन्य व्यवस्था
(B) राजनीतिक शासन से
(C) सामाजिक व्यवस्था
(D) आर्थिक अभिधारणों से

Question Asked : SSC FCI 2012

Answer : राजनीतिक शासन से

'कौटिल्य' का अर्थशास्त्र राजनीतिक शासन से संबंधित है। यह कौटिल्य द्वारा रचित संस्कृत का एक ग्रन्थ है। कौटिल्य को विष्णुगुप्त या चाणक्य के नाम से भी जाना जाता है। अर्थशास्त्र अनेक संधियों, रणनीतियों तथा नीतियों का संकलन है जो कि मूलत: राजनीतिक शासन की कला है। यह अपने तरह का (राज्य-प्रबन्धन विषयक) यह प्राचीनतम ग्रन्थ है। इसकी शैली उपदेशात्मक और सलाहात्मक (instructional) है। कौटिल्य सम्राट् चंद्रगुप्त मौर्य के महामंत्री थे। उन्होंने चंद्रगुप्त के प्रशासकीय उपयोग के लिए इस ग्रंथ की रचना की थी। यह मुख्यत: सूत्रशैली में लिखा हुआ है और संस्कृत के सूत्रसाहित्य के काल और परंपरा में रखा जा सकता है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी अर्थशास्त्र
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kautilya Ka Arthashastra