किस देश के पास खनिज तेल का सबसे बड़ा प्रमाणित भंडार है?

(A) सऊदी अरब
(B) ईरान
(C) इराक
(D) कुवैत

Question Asked : UPPSC 1991

Answer : सऊदी अरब

सऊदी अरब के पास खनिज तेल का सबसे बड़ा प्रमाणित भंडार है। खनिज तेल के भंडार की दृष्टि से समृद्ध देश क्रमश: सऊदी अरब, इराक, कुवैत, इरान और नाइजीरिया हैं परंतु सऊदी अरब के पास खनिज तेल का सर्वाधिक प्रमाणित भंडार है। पेट्रोलियम पर 3 मार्च 1938 में खोज की गई तभी से सऊदी अरब दुनिया का सबसे बड़ा तेल उत्पादक और निर्यातक देश बना हुआ है। वही तेल भंडारण के मामले में कुवैत दुनिया का पांचवां सबसे समृद्ध देश और प्रति व्यक्ति आय के हिसाब से दुनिया का ग्यारहवां सबसे धनी देश है। कुवैत में तेल क्षेत्र की खोज और दोहन की प्रक्रिया 1930 से प्रारंभ हुई। 1961 में यूनाइटेड किंगडम से स्वतंत्र होने के बाद इस क्षेत्र में अभूतपूर्व वृद्धि दर्ज की गई है। आज देश का करीबन 95 प्रतिशत निर्यात और 80 प्रतिशत सरकारी राजस्व तेल और तेल से बने उत्पाद से होती है।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी विश्व का आर्थिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Kis Desh Ke Pas Khanij Tel Ka Sabse Bada Pramanit Bhandar Hai