लक्षद्वीप के लोग मलयालम के अलावा दूसरी कौन सी भाषा बोलते हैं?

(A) तमिल
(B) बंगाल
(C) हिंदी
(D) माहल

Question Asked : Uttar Pradesh Constable Exam 2018

Answer : माहल (Mahl)

Explanation : लक्षद्वीप के लोग मलयालम के अलावा दूसरी माहल (Mahl) भाषा बोलते हैं। लक्षद्वीप दूर लक्षद्वीप सागर में स्थित एक द्वीपसमूह है। पहले इन द्वीपों को लक्कादीव-मिनिकॉयअमिनीदिवि द्वीप के नाम से जाना जाता था। यह द्वीपसमूह भारत का एक केन्द्र शासित प्रदेश होने के साथ साथ एक जिला भी है। यह द्वीपसमूह भारत का सबसे छोटा केंद्रशासित प्रदेश है और इसका कुल सतही क्षेत्रफल सिर्फ 32 वर्ग किमी है, जबकि अनूप क्षेत्र 4,200 वर्ग किमी, प्रादेशिक जल क्षेत्र 20,000 वर्ग किमी और विशेष आर्थिक क्षेत्र 400,000 वर्ग किमी में फैला है। कवरत्ती लक्षद्वीप की राजधानी है और यह द्वीपसमूह केरल उच्च न्यायालय के अधिकार क्षेत्र के अन्तर्गत आता है।
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lakshadweep Ke Log Malayalam Ke Alawa Dusri Kaun Si Bhasha Bolate Hain