ताजमहल खुलने का समय क्या है?

Answer : सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक

ताजमहल खुलने का समय सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे तक है। भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण ने 12 जुलाई 2021 से यह समय निर्धारित किया है। कोरोना काल से पूर्व दुनिया का सातवां अजूबा 'ताजमहल' की टिकट सूर्योदय से 45 मिनट पहले और ताजमहल 30 मिनट पहले खुलता था, ताकि सूर्योदय के समय सैलानी स्मारक का दीदार कर सकें। अन्य स्मारक सूर्योदय के समय खुलते थे। कोरोना काल में ताजमहल दो माह यानी 16 अप्रैल से 15 जून तक बंद रहा। 16 जून से जब स्मारक खुला तो खुलने का समय बदल गया था। बता दे कि उत्तर प्रदेश में रात 10 से सुबह 7 बजे तक नाइट कर्फ्यू लगा हुआ है। जिसके चलते पहले सभी स्मारक भारतीय पुरातत्व सर्वेक्षण द्वारा सुबह सात बजे खोले जा रहे थे। लेकिन 12 जुलाई 2021 से ताजमहल समेत अन्य सभी स्मारक सुबह 6 बजे खोले जा रहे है।
Related Questions
Web Title : Taj Mahal Khulne Ka Samay Kya Hai