दिल्ली के उपराज्यपाल की नियुक्ति कौन करता है?

(A) प्रधानमंत्री
(B) राष्ट्रपति
(C) मुख्य सचिव
(D) मुख्य न्यायाधीश

Vinai Kumar Saxena

Answer : राष्ट्रपति

Explanation : दिल्ली के उपराज्यपाल की नियुक्ति राष्ट्रपति करता है। केवल केंद्र प्रशासित प्रदेशों में उपराज्यपाल की नियुक्ति होती है भारत में 8 केंद्र शासित राज्य हैं जिनमें से 4 केंद्र शासित राज्यों अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह, दिल्ली, जम्मू और कश्मीर और पुडुचेरी में उप राज्यपाल का पद है। बाकी चार केंद्र शासित राज्यों में प्रशासक होते हैं वहां पर उप राज्यपाल का पद नहीं होता है। वर्तमान में दिल्ली का उप राज्यपाल विनय कुमार सक्सेना है। राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने 23 मई 2022 को दिल्ली के 22वें उप-राज्यपाल के रूप में उन्हें नया उप राज्यपाल बनाया। उन्होंने अनिल बैजल की जगह ली, जिन्होंने निजी कारणों का हवाला देते हुए 18 मई को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। विनय कुमार सक्सेना इससे पहले खादी और ग्रामोद्योग आयोग (KVIC) के चेयरमैन पद पर तैनात थे। 23 मार्च 1958 को जन्मे विनय कुमार सक्सेना कानपुर यूनिवर्सिटी के छात्र रहे हैं। उन्होंने कॉरपोरेट के साथ-साथ एनजीओ सेक्टर में काम किया है। 1984 में राजस्थान में जेके ग्रुप को ज्वाइन किया और 11 सालों तक काम किया।
Tags : उपराज्यपाल दिल्ली
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Who Appoints The Lieutenant Governor Of Delhi