लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों की संख्या कितनी है?

(A) 500 सदस्य
(B) 520 सदस्य
(C) 5455 सदस्य
(D) 550 सदस्य

Answer : 545 सदस्य

Explanation : लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों की संख्या 545 है। लोकसभा के सदस्य प्रत्यक्ष रूप से जनता द्वारा चुने जाते हैं। बहुत से अन्य संविधानों से पृथक, हमारे यहां लोकसभा के निर्वाचित सदस्यों की अधिकतम संख्या संविधान द्वारा निर्धारित की गई है। आरंभ में यह संख्या 500 थी, किंतु 1956 में राज्यों के पुनर्गठन के पश्चात्, संविधान के सातवें संशोधन द्वारा इसे बढ़ाकर 520 कर दिया गया। 1973 में संविधान के इकतीसवें संशोधन द्वारा यह संख्या पुनः बढ़ाकर 545 कर दी गई। इनमें से अधिकतम 20 सीटें केंद्रशासित प्रदेशों के लिए आरक्षित हैं (यह 20 की संख्या अरुणाचल प्रदेश, गोवा और मिजोरम के केंद्रशासित प्रदेशों से राज्य बनने पर परिवर्तित हो गई है।) शेष सदस्यों का निर्वाचन राज्यों में प्रादेशिक निर्वाचन-क्षेत्रों से प्रत्यक्ष रूप से होता है। इस उद्देश्य से प्रत्येक राज्य को जनसंख्या के अनुपात में उसकी जनसंख्या के आधार पर एक निश्चित संख्या में सीटों का आवंटन किया गया है। चुनाव के उद्देश्य से प्रत्येक राज्य को प्रादेशिक इकाइयों में बांटा गया है, जिन्हें निर्वाचन-क्षेत्र कहा जाता है; ये जनसंख्या की दृष्टि से लगभग समान आकार के हैं। सदन की वर्तमान 545 सदस्यों की कुल संख्या में से दो सदस्य आंग्ल-भारतीय (AngloIndian) समुदाय के भी होते हैं, जो राष्ट्रपति द्वारा मनोनीत होते हैं। यह संविधान के उस विशेष प्रावधान के अनुसार है, जिसके अंतर्गत लोकसभा में आंग्ल-भारतीय समुदाय का पर्याप्त प्रतिनिधित्व नहीं होने पर भी राष्ट्रपति दो से अधिक सदस्यों की नियुक्ति नहीं कर सकता।
Tags : लोकसभा प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Lok Sabha Ke Nirvachit Sadasyon Ki Sankhya Kitni Hai