मध्य प्रदेश का राज्य पक्षी कौन सा है?

(A) मोर
(B) मूरहेन
(C) शाही बुलबुल (पैराडाइस फ्लाइकैचर)
(D) तोता

Answer : शाही बुलबुल (पैराडाइस फ्लाइकैचर -Indian Paradise Flycatcher)

Explanation : मध्य प्रदेश का राजकीय पक्षी दूधराज या शाही बुलबुल है। इसे पैराडाइज फ्लाइकैचर (Indian Paradise Flycatcher) भी कहा जाता है। दूधराज का अन्य नाम टिटैनी एवं महारैनी है। सफेद रंग के इस पक्षी का सिर कलंगीयुक्त है और इसकी पूँछ शरीर से कुछ लम्बी होती है। यह पक्षी एक निश्चित आयु होने पर अपना रंग बदल लेती है और यह शायद विश्व की एकमात्र पक्षी है, जो अपना रंग बदलती है। मध्य प्रदेश सरकार द्वारा राज्य प्रतीक अधिनियम 1 नवम्बर, 1981 को विधानसभा द्वारा पूरे राज्य में लागू किया गया। मध्य प्रदेश राज्य के अन्य प्रतीक चिह्नों में, राज्य पशु 'बारहसिंगा', राज्य वृक्ष 'बरगद' और राज्य पुष्प ‘सफेद लिली' है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ka Rajya Pakshi Kaun Sa Hai