मैहर मंदिर में कितनी सीढ़ियां हैं?

(A) 1053 सीढ़ियां
(B) 1063 सीढ़ियां
(C) 1100 सीढ़ियां
(D) 1630 सीढ़ियां

Answer : 1063 सीढ़ियां

Explanation : मैहर मंदिर में 1063 सीढ़ियां हैं। मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर (Maihar) की माता शारदा का प्रसिद्ध मंदिर है। शारदा मां के दर्शनों के लिए यहां आने वाले भक्तों को 1063 सीढिय़ों का सफर तय करना पड़ता है। मां शारदा तक पहुंचने की यात्रा को 4 भागों में बांटा गया है–पहले भाग की यात्रा में 480 सीढिय़ों को पार किया जाता है। दूसरे भाग 228 सीढिय़ों का है। इस यात्रा खंड में पानी व अन्य पेय पदार्थों की संपूर्ण व्यवस्था होती है। यहां पर आदेश्वरी माई का प्राचीन मंदिर है। तीसरे भाग की यात्रा में 147 सीढ़ियां हैं। चौथे और आखिरी भाग में 196 सीढ़ियां पार करनी होती हैं। तब जाकर मां शारदा का मंदिर आता है। इस मंदिर में माता शारदा की पूजा की मुख्य पूजा की जाती है लेकिन इनके साथ-साथ देवी काली, दुर्गा, श्री गौरी शंकर, शेष नाग, श्री काल भैरवी, भगवान, फूलमति माता, ब्रह्म देव, हनुमान जी और जलापा देवी की भी पूजा होती है। कुछ वर्षों से शासन द्वारा रोपवे की भी व्यवस्था बना दी गई है। जहां महज 100 से 110 रुपए देकर मां के आसानी से दर्शन कर सकते है।

मंदिर की स्थापना की कथा अनुसार आल्हा और उदल ने पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध किया था। दोनों ही शारदा माता के बड़े भक्त थे। इन दोनों ने ही सबसे पहले जंगलों के बीच में शारदा देवी के इस मंदिर की खोज की थी। बाद में आल्हा ने इस मंदिर में 12 वर्षों तक तपस्या कर देवी को प्रसन्न किया था। जब माता ने उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया था। आल्हा माता को शारदा माई के नाम से पुकारा करता था। मान्यता है कि माता शारदा के दर्शन हर दिन सबसे पहले आल्हा और उदल ही करते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maihar Mandir Me Kitni Sidhi Hai