मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य न्यायाधीश कौन थे?

(A) न्यायमूर्ति पी.वी. दीक्षित
(B) न्यायमूर्ति जी.पी. भुट्ट
(C) न्यायाधीश मुहम्मद हिदायतुल्लाह
(D) न्यायमूर्ति बिशंभर दयाल

Answer : न्यायाधीश मुहम्मद हिदायतुल्लाह (Justice M.Hidayatullah)

Explanation : मध्य प्रदेश के प्रथम मुख्य न्यायाधीश मुहम्मद हिदायतुल्लाह थे। मुख्य न्यायाधीश के रूप में उनका कार्यकाल 1 नवंबर, 1956 से 12 दिसंबर 1958 तक रहा। इसके अलावा वह भारत के पहले मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश भी थे। मुहम्मद हिदायतुल्लाह ने दो अवसरों पर भारत के कार्यवाहक राष्ट्रपति के रूप में भी कार्यभार संभाला था। इसके साथ ही वो एक पूरे कार्यकाल के लिए भारत के छठें उपराष्ट्रपति भी रहे। नया रायपुर में स्थित हिदायतुल्लाह राष्ट्रीय विधि विश्वविद्यालय का नाम उनके नाम पर रखा गया है।

मोहम्मद हिदायतुल्लाह का जन्म 17 दिसंबर 1905 को नागपुर (महाराष्ट्र) के एक बुद्धिजीवी परिवार में हुआ था। इनके दादा मुंशी कुदरतुल्लाह बनारस के प्रसिद्ध वकील थे, जबकि इनके पिता खान बहादुर हाफिज़ विलयतुल्लाह ISO मजिस्ट्रेट मुख्यालय में तैनात थे। इनकी माता का नाम मुहम्मदी बेगम था जो मूल रूप से मध्य प्रदेश के हंदिया की रहनेवाली थी। इनके दो भाइयों का नाम इकरामुल्लाह और अहमदुल्लाह था। हिदायतुल्लाह ने सर्वोच्च न्यायालय के मुख्य न्यायाधीश बनकर सबसे कम उम्र में प्रथम मुस्लिम मुख्य न्यायाधीश बनने का गौरव प्राप्त किया। इसके साथ ही वो सर्वप्रथम मुस्लिम कार्यवाहक राष्ट्रपति भी बने। उसके बाद वो सर्वसम्मति से उपराष्ट्रपति पद के लिए भी चुने गए। उपराष्ट्रपति पद पर रहते हुए वो राज्यसभा के सभापति रहे और इसी दौरान वो जामिया मिल्लिया इस्लामिया, दिल्ली और पंजाब विश्वविद्यालय के कुलपति भी रहे। 18 सितंबर 1992 को हृदयाघात के कारण उनका निधन हो गया।
Tags : सामान्य ज्ञान प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ke Pratham Mukhya Nyayadhish Kaun The