मध्य प्रदेश के राज्यपालों में से कौन हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे?

(A) राम प्रकाश गुप्ता
(B) राम नरेश यादव
(C) डॉ. बलराम जाखड़
(D) डॉ. भगवत दयाल शर्मा

Answer : डॉ. भगवत दयाल शर्मा

Explanation : मध्य प्रदेश के राज्यपालों में से डॉ. भगवत दयाल शर्मा हरियाणा के मुख्यमंत्री रहे थे। वह हरियाणा के प्रथम मुख्यमंत्री थे। 23 सितंबर, 1977 को उड़ीसा के राज्यपाल बनाये गए थे। इसके बाद वे 1980 से 1984 तक मध्य प्रदेश राज्य के भी राज्यपाल रहे। भगवत दयाल शर्मा (28 जनवरी, 1918 -22 फरवरी 1993) ने ‘भारतीय स्वतंत्रता संग्राम’ में भी योगदान दिया था। अपने कार्यकर्ताओं के बीच भगवत दयाल शर्मा ‘पण्डितजी’ के नाम से प्रसिद्ध थे। इनका जन्म 28 जनवरी, 1918 को हरियाणा के रोहतक ज़िले में ‘बैरो’ में हुआ था। उनके पिता का नाम पण्डित मुरारीलाल शर्मा था। भगवत दयाल शर्मा का विवाह सावित्री देवी से हुआ था। उनके तीन बेटे तथा तीन बेटियाँ हैं।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ke Rajyapal Mein Se Kaun Haryana Ke Mukhyamantri Rahe The