मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कैसी है?

(A) कृषि प्रधान
(B) पूँजी प्रधान
(C) उद्योग प्रधान
(D) इनमें से कोई नहीं

Answer : कृषि प्रधान

Explanation : मध्य प्रदेश की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है तथा यह आर्थिक गतिविधियों, उद्योग तथा सेवा क्षेत्र से निकटता से जुड़ी है। मध्य प्रदेश को कृषि प्रधान राज्य भी कहा जाता है। प्रदेश की अधिकतर कृषि मानसून पर आधारित है। ग्रामीण जनसंख्या का 75% भाग कृषि कार्य से संबंधित है। राज्य की अर्थव्यवस्था में कृषि के साथ पशुपालन एवं मछली पालन की भी महत्त्वपूर्ण भूमिका है। कृषि एवं संबंधित क्षेत्र राज्य के सकल घरेलू उत्पाद में लगभग एक तिहाई योगदान देता है। राज्य के प्राथमिक क्षेत्र में 90% योगदान कृषि का है। राज्य सरकार ने कृषि से जुड़े मामलों में फैसला लेने के लिए कृषि कैबिनेट का गठन किया है। विगत चार वर्षों में मध्य प्रदेश की औसत कृषि विकास दर 20% दर्ज की गई है। मध्य प्रदेश में कृषि आज भी ग्रामीण जनसंख्या के लिए रोजगार जीविका की दृष्टि से मुख्य साधन है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ki Arthvyavastha Kaisi Hai