मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री कौन थी?

(A) शीला दीक्षित
(C) सुंदरबाई चौहान
(B) सुषमा स्वराज
(D) उमा भारती

Answer : उमा भारती

Explanation : मध्य प्रदेश की पहली महिला मुख्यमंत्री उमा भारती थी। उनका कार्यकाल 8 दिसंबर 2003 से 23 अगस्त 2004 तक रहा था। उनके खिलाफ 1994 के हुबली दंगों के संबंध में गिरफ्तारी वारंट जारी होने के बाद अगस्त 2004 में उन्हें इस्तीफा देना पड़ा था। भारतीय जनता पार्टी की एक भारतीय राजनेत्री उमा भारती का जन्म 3 मई 1959 को मध्य प्रदेश में टीकमगढ़ के एक धार्मिक लोधी परिवार में हुआ था। उन्होंने केवल कक्षा 6 तक ही पढ़ाई की और शादी भी नहीं की है। भारती को उनकी कट्टर धार्मिक मान्यताओं के लिए जाना जाता है और यह 'सन्यासिन' राजनेत्री के रूप में लोकप्रिय हैं। इन्होंने अयोध्या राम जन्मभूमि आंदोलन में एक अहम भूमिका निभाई है। इस समय वह केन्द्र में जल संसाधन और गंगा सफाई मंत्री हैं।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ki Pehli Mahila Mukhyamantri Kaun Thi