मध्य प्रदेश की सीमा कितने राज्यों से मिलती है?

(A) 4 राज्यों से
(B) 5 राज्यों से
(C) 6 राज्यों से
(D) 7 राज्यों से

Answer : 5 राज्यों से

Explanation : मध्य प्रदेश की सीमा 5 राज्यों से मिलती हैं–उत्तर प्रदेश, महाराष्ट्र, राजस्थान, गुजरात और छत्तीसगढ़। मध्य प्रदेश राज्य का गठन 1 नवंबर, 1956 को हुआ था। मध्य प्रदेश 1 नवंबर, 2000 तक क्षेत्रफल के आधार पर भारत का सबसे बड़ा राज्य था। इस दिन मध्य प्रदेश राज्य से 14 जिले अलग कर छत्तीसगढ़ राज्य की स्थापना हुई थी। मध्य प्रदेश की सीमाएँ पाँच राज्यों की सीमाओं से मिलती हैं। इसके उत्तर में उत्तर प्रदेश, पूर्व में छत्तीसगढ़, दक्षिण में महाराष्ट्र, पश्चिम में गुजरात तथा उत्तर-पश्चिम में राजस्थान है। राजस्थान का क्षेत्रफल की दृष्टि से देश में प्रथम स्थान है। मध्य प्रदेश राज्य का क्षेत्रफल 3,08,252 वर्ग किमी है और इसमें 52 जिले हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Ki Seema Kitne Rajyo Se Milti Hai