मध्य प्रदेश कितने कृषि जलवायु क्षेत्रों में विभाजित है?

(A) 9 जलवायु क्षेत्रों में
(B) 10 जलवायु क्षेत्रों में
(C) 11 जलवायु क्षेत्रों में
(D) 12 जलवायु क्षेत्रों में

Answer : 11 जलवायु क्षेत्रों में

Explanation : मध्य प्रदेश को 11 कृषि जलवायु क्षेत्रों और 5 फसल क्षेत्रों में विभाजित किया गया है। इनमें वर्षा 700 से 1600 मिली एवं कुल वर्षा का जून से सितंबर के महीनों में मानसून के माध्यम से लगभग 94 प्रतिशत प्राप्त होता है। मध्य प्रदेश जलवायु परिस्थितियों, मिट्टी एवं विविध फसलों के पैटर्न में सम्पन्न राज्य है। मध्य प्रदेश राज्य की अर्थव्यवस्था कृषि प्रधान है, राज्य की लगभग 79% जनसंख्या कृषि पर निर्भर है, जबकि राज्य के कुल क्षेत्रफल का लगभग 49% भाग पर कृषि की जाती है। वर्तमान में राज्य में कुल सकल बुआई क्षेत्रफल के 32.5 प्रतिशत क्षेत्रफल को सिंचाई की सुविधा प्राप्त है। थोड़े समय में भारी वर्षा का होना, बड़ी मात्रा में धरातल पर पानी का बहाव एवं इससे उपजाऊ भूमि का ह्रास और इसके फलस्वरूप शीत एवं ग्रीष्म फसलों के लिए नमी की उपलब्धता में कमी होना, भू-जल स्तर की कमी होना, बड़ा भू-भाग वर्षा पर आश्रित होना, फसलों की सघनता का कम होना, राज्य में लघु एवं सीमान्त किसानों का अधिक भाग होना, सिंचाई व्यवस्था के विकास एवं भूमि में पूंजी निवेश की कम क्षमता, राज्य में कृषि की कुछ प्रमुख विशेषताएं हैं। इसमें से कुछ गंभीर विषय राज्य में कृषि की उन्नति पर दबाव डालते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Kitne Krishi Jalvayu Kshetra Mein Vibhajit Hai