मध्य प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान किस दिशा में बढ़ता है?

(A) उत्तर से दक्षिण की ओर
(B) पूर्व से पश्चिम की ओर
(C) दक्षिण से उत्तर की ओर
(D) पश्चिम से पूर्व की ओर

Answer : दक्षिण से उत्तर की ओर

Explanation : मध्य प्रदेश में ग्रीष्म ऋतु में औसत तापमान दक्षिण से उत्तर की दिशा में बढ़ता है। मध्य प्रदेश की जलवायु समशीतोष्ण मानसूनी प्रकार की है। यहां सर्वाधिक वर्षा सीधी में तथा ग्वालियर और उसके आसपास के क्षेत्रों में न्यूनतम वर्षा होती है। जबकि सर्वाधिक तापमान ग्वालियर, मुरैना व दतिया क्षेत्रों में तथा न्यूनतम तापमान पचमढ़ी शिवपुरी में पाया जाता है। मध्य प्रदेश की जलवायु पूर्ण रूपेण मानसूनी है। हालाँकि वर्षा का वितरण असमान है। सर्वाधिक वर्षा ग्रीष्म काल में उष्ण मानसून हवाओं द्वारा होती है, पश्चिम व मध्यभाग में वर्षा काफी कम होती है। वर्षा के असमान वितरण के कारण प्रदेश की जलवायु में भी अंतर पाया जाता है। पश्चिमी भाग में शुष्क-उष्ण मानसूनी जलवायु एवं पूर्वी भाग में उष्णार्द्र मानसूनी जलवायु पाई जाती है।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Madhya Pradesh Mein Grishma Ritu Mein Ausat Tapman Kis Disha Mein Badhata Hai