मैहर (Maihar) क्यों प्रसिद्ध है?

(A) सुंदर खुदाई के मंदिरों के लिये
(B) प्रसिद्ध संगीतज्ञ के कारण
(C) प्रसिद्ध वन विहार होने से
(D) ज्योतिलिंग के लिये

Question Asked : MP PSC 1993

Answer : प्रसिद्ध संगीतज्ञ के कारण

Explanation : मैहर संगीत तथा संगीतज्ञ के लिए और मंदिर के लिए प्रसिद्ध है। सितार के प्रसिद्ध उस्ताद अलाउद्दीन खां, जो पं. रविशंकर के गुरु थे, यहीं के साधक थे। मध्यप्रदेश के सतना जिले में मैहर तहसील के पास त्रिकूट पर्वत पर स्थित शारदा देवी के मंदिर को मैहर देवी का शक्तिपीठ कहा जाता है। मैहर का मतलब है मां का हार। माना जाता है कि यहां मां सती का हार गिरा था इसीलिए इसकी गणना शक्तिपीठों में की जाती है। मैहर में करीब 1,063 सीढ़ियां हैं जिसके चढ़ने के बाद माता के दर्शन होते हैं। पूरे भारत में सतना का मैहर मंदिर माता शारदा का अकेला मंदिर है।

मंदिर की स्थापना की कथा अनुसार आल्हा और उदल ने पृथ्वीराज चौहान के साथ युद्ध किया था। दोनों ही शारदा माता के बड़े भक्त थे। इन दोनों ने ही सबसे पहले जंगलों के बीच में शारदा देवी के इस मंदिर की खोज की थी। बाद में आल्हा ने इस मंदिर में 12 वर्षों तक तपस्या कर देवी को प्रसन्न किया था। जब माता ने उन्हें अमरत्व का आशीर्वाद दिया था। आल्हा माता को शारदा माई के नाम से पुकारा करता था। मान्यता है कि माता शारदा के दर्शन हर दिन सबसे पहले आल्हा और उदल ही करते हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Maihar Kyo Prasidh Hai