मिश्रित खेती किसे कहते हैं?

(A) दो से अधिक फसल उगाने की पद्धति
(B) फसलों के उत्पादन के साथ पशुपालन करना
(C) फसल में होने वाली हानि को कम करना
(D) समय अंतराल पर फसलों को अदल-बदल कर बोना

Question Asked : UPSC NDA/NA Exam 2020

Answer : फसलों के उत्पादन के साथ पशुपालन करना

Explanation : फसलों के उत्पादन के साथ पशुपालन करना मिश्रित खेती (Mixed Farming) कहलाती है। भूमि के एक ही भाग पर एक साथ (एक ही समय में) दो या दो से अधिक फसल उगाने की पद्धति को मिश्रित फसलीकरण (Mixed cropping) कहा जाता है। यह कृषि प्रक्रम प्रायः कम वर्षा सिचिंत क्षेत्रों में अपनाया जाता है। इसका मुख्य उद्देश्य वर्षा की कमी से फसल में होने वाली हानि को कम करना होता है। इस प्रक्रम में वर्षा की कमी, कीटों या रोगजनकों से एक फसल के बर्बाद होने के बावजूद भी पूर्ण क्षति नहीं होती है। कुछ समय अंतराल पर फसलों को अदल-बदल कर बोना फसल चक्र कहलाता है। एक निश्चित फसल पैटर्न में दो या दो से अधिक फसलों को उगाना अंतर फसलीकरण कहलाता है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Mishrit Kheti Kise Kahte Hain