माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में कितना समय लगता है?

(A) लगभग 30 दिन
(B) लगभग 45 दिन
(C) लगभग 60 दिन
(D) लगभग 100 दिन

mount-everest

Answer : लगभग 60 दिन

Explanation : माउंट एवरेस्ट पर चढ़ने में लगभग 60 दिन का समय लगता है। माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8,848 मीटर है, जिसे नेपाल द्वारा नापा गया था। वही चीन के माप अनुसार माउंट एवरेस्ट की ऊंचाई 8844.43 है। 90 के दशक में एवरेस्ट पर जाने की होड़ शुरू हो गई। अब तक 6,000 लोग एवरेस्ट पर गए हैं। जब मौसम साफ रहता है तो दोनों रास्तों पर एवरेस्ट पर चढ़ने वाले पर्वतारोहियों की लाइन लग जाती है। लेकिन शेरपा की मदद के बिना अपने कैंप से बाहर निकलना और एवरेस्ट पर चढ़ना संभव नहीं है। शेरपा ही चढ़ाई के रास्ते की खोजा करते है और उसे सीढ़ियों और रस्सियों से सुरक्षित भी करते हैं। नेपाल को माउंट एवरेस्ट के चलते पर्वतारोहण और पर्वत पर्यटन से बहुत ज्यादा आमदनी होती है। 29 मई को नेपाल अंतरराष्ट्रीय माउंट एवरेस्ट दिवस भी मनाता है। बता दे कि अरुणाचल प्रदेश के बोमडिल्ला की रहने वाली 37 साल की अंशू जमसेनपा ने केवल पांच दिन के भीतर दो बार माउंट एवरेस्ट की चोटी छूने वाली विश्व रिकॉर्ड बनाया हुआ है। उन्होंने 2012 में नेपाल की चुरिम शेरपा द्वारा बनाया गया रिकॉर्ड तोड़ा था। शेरपा ने एक सप्ताह में दो बार यह चोटी फतह की थी। माउंट एवरेस्ट को पहले पीक-15 के नाम से जाना जाता था। माउंट एवरेस्ट को तिब्बती लोग चोमोलंगमा और नेपाली लोग सागरमाथा कहते थे। तिब्बती भाषा में चुमूलांगमा का मतलब तृतीय देवी होता है।
Tags : भूगोल
Related Questions
Web Title : Mount Everest Par Chadne Me Kitna Samay Lagta Hai