नीली क्रांति किससे संबंधित है?

(A) उर्वरक
(B) डेयरी
(C) व्यावसायिक खेती
(D) मत्स्य पालन

Question Asked : Haryana PSC Exam 2019

Answer : मत्स्य पालन

Explanation : नीली क्रांति मत्स्य पालन से संबंधित है। यह वर्ष 1960 के मध्य के दशक से वर्तमान तक मत्स्यपालन उद्योग में विश्वभर में तीव्र विकास का समय संदर्भित करता है। मत्स्यपालन उद्योग प्रतिवर्ष औसतन 9 प्रतिशत की दर से बढ़ रहा है और इस क्षेत्र में सबसे तेज़ गति से विकास करने वाले देशों में भारत भी है। दूसरे शब्दों में, एक पैकेज प्रोग्राम द्वारा मछली और समुद्री उत्पादों में तेज वृद्धि को नीली क्रांति कहा जाता है। यह नीली क्रांति पहले चीन में शुरू हुई जहां कि मछली पकड़ने का कार्य प्राचीन काल से चला आ रहा है। अपने प्रयासों के एक भाग के रूप में, समुद्री खाद्य उत्पादन और निर्यात बढ़ाने और संवहनीय मत्स्यपालन को प्रोत्साहित करने के लिये सरकार ने एक स्वतंत्र मत्स्यपालन मंत्रालय गठित किया है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Neeli Kranti Kisse Sambandhit Hai