नितिन गडकरी का जन्म कब हुआ था?

(A) 17 जून 1957
(B) 25 जुलाई 1957
(C) 14 अगस्त 1957
(D) 27 मई 1957

Answer : 27 मई 1957

Explanation : नितिन गडकरी का जन्म 27 मई 1957 को हुआ था। नितिन गडकरी का जन्म नागपुर जिले के एक मध्यम वर्गीय ब्राह्मण परिवार में हुआ था। अपनी किशोरावस्‍था में वे भारतीय युवा मोर्चा और भाजपा की छात्र शाखा एबीवीपी के लिए काम करते थे। नितिन का कंचन गडकरी से विवाह हुआ था और उनके तीन बच्चे हैं जिनके नाम निखिल, सारंग और केतकी हैं। वे नागपुर में रहते हैं और उनका घर राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के मुख्यालय के पास है। उनके बेटे सारंग का विवाह मधुरा रोडी के साथ 24 जून, 2012 को हुआ था। नितिन गडकरी ने महाराष्ट्र सरकार में 1995 से 99 तक लोक निर्माण मंत्री के तौर पर काम किया था। वे महाराष्ट्र भाजपा के अध्यक्ष भी रह चुके हैं। दिसंबर, 2001 में भारतीय जनता पार्टी के नौंवें राष्ट्रीय अध्यक्ष चुने गए थे। 52 की आयु में भारतीय जनता पार्टी के अध्यक्ष बनने वाले नितिन इस पार्टी के सबसे कम उम्र के अध्यक्ष बने थे। नितिन गडकरी एक राजनीतिज्ञ के साथ ही एक कामयाब व्‍यवसायी भी हैं। इसके अलावा एक अच्‍छे कृषक भी हैं। उनकी रुचि वॉटर मैनेजमेंट और सोलर एनर्जी प्रोजेक्‍ट में भी है। उन्‍होंने हाल ही में विदेशों में केतकी ओरसीज ट्रेन कंपनी के नाम से फलों का निर्यात भी शुरू किया है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Nitin Gadkari Ka Janm Kab Hua Tha