नार्वे (Norway) की मुद्रा क्या है?

What is the currency of Norway

(A) कम्बोडियाई रिएल
(B) किरिबाती डॉलर
(C) किर्घी सोम
(D) नॉर्वे क्रोन

Answer : नॉर्वे क्रोन (Norwegian Krone)

नार्वे की मुद्रा नॉर्वे क्रोन (Norwegian Krone) है। नार्वे यूरोप के पश्चिमी भाग में स्कैंडिनेविया प्रायद्वीप के पश्चिमी भाग में स्थित है। यह उत्तर में आर्कटिक महासागर, पूर्व में रूसी राष्ट्रकुल के देशों, फिनलैंड तथा स्वीडन, दक्षिण में स्कागेर्टक जलडमरूमध्य तथा पश्चिम में उत्तरी सागर से घिरा है। 1994 में नार्वें के मतदाताओं ने यूरोपीय महासंघ की सदस्यता ग्रहण करने के खिलाफ मतदान किया था। नार्वें को 'अर्द्ध रात्रि के सूर्य की भूमि' कहा जाता है। नार्वे औद्योगिक रूप से एक विकसित देश है। इसके पास नदियों के तीव्र बहाव के कारण जलविद्युत का वृहत् भंडार है। इसके पास विश्व के विशालतम जहाजी बेड़ों में से एक है।
Tags : अर्थव्यवस्था प्रश्नोत्तरी जनसंख्या
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Norway Ki Mudra Kya Hai