पर्युषण पर्व 2020 कब है?

(A) 10 अगस्त से प्रारंभ
(B) 16 अगस्त से प्रारंभ
(C) 1 सितंबर से प्रारंभ
(D) 15 अगस्त से प्रारंभ

Answer : 16 अगस्त से प्रारंभ

Explanation : श्वेताम्बर संप्रदाय के पर्युषण पर्व 16 अगस्त 2020 से प्रारंभ हो रहे हैं, वहीं दिगम्बर संप्रादय के पर्युषण 23 अगस्त 2020 से प्रारंभ होंगे। जैन समाज में पर्युषण पर्व को दिवाली की तरह मनाया जाता हैं। श्वेताम्बर संप्रदाय में 8 दिन का व अंतिम दिन संवत्सरी महापर्व मनाते हैं। और दिगम्बरों में यह पर्व 10 दिन का होता है। जैन समाज का 'पर्युषण' काल मुनि धर्म के संस्कार डालने की प्रायोगिक पाठशाला है। ये संस्कारों के शंखनाद का आरंभ करने वाला पर्व है। इस समय जैन समाज के लोग दस दिन तक अनुशासित चर्या के तहत गर्म पानी पीते हैं, चटाई पर सोते हैं ओर कोई कोई तो दस दिन तक व्यापार का त्याग कर देते हैं।

दिगंबर जैन समाज में पर्युषण पर्व का प्रभाव साल भर रहे इसलिए ये तीन बार मनाया जाता है। पर भाद्र पद में आने वाले पर्युषण का अधिक महत्व होता है। श्रावक दस दिनों तक बालों को कटवाते नहीं हैं। तत्वार्थ सूत्र में दस अध्याय है दस दिन तक प्रतिदिन दसों अध्याय का पाठ और प्रतिदिन क्रम से एक एक अध्याय पर प्रवचन होते हैं। यह तत्वार्थ जैन धर्म की कुंजी है।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Paryushana Parva Kub Ha