पीपल के पेड़ को अंग्रेजी में क्या कहते हैं?

Answer : Peepal Tree or Sacred Fig

Explanation : पीपल के पेड़ को अंग्रेजी में Peepal Tree और Sacred Fig कहते हैं। पीपल का वैज्ञानिक नाम फाइकस रेलीजिओसा (Ficus religiosa) है। गूलर जाति का यह विशालकाय वृक्ष भारत, नेपाल, श्री लंका, चीन और इंडोनेशिया में पाया जाता है। हिंदू धर्म में इसका विशेष स्थान है जिसके कारण अनेक पर्वों पर इसकी पूजा की जाती है। बरगद और गूलर वृक्ष की भाँति इसके पुष्प भी गुप्त रहते हैं अतः इसे 'गुह्यपुष्पक' भी कहा जाता है। अन्य क्षीरी वृक्षों की तरह पीपल भी दीर्घायु होता है। पीपल का पौधा रोपने के लिए जून मध्य से लेकर जुलाई तक का समय सबसे मुफीद होता है या वर्षाकाल में भी इसे रोपा जा सकता है। इसे रोपने के लिए 45 सेमी. गुणा 45 सेंटीमीटर का गड्ढा जरूरी है। इसे रोपते समय खाद का उपयोग बेहद जरूरी है। इसके बाद गड्ढे को मिट्टी से भरकर एक हफ्ते तक नियमित रूप से सिंचाई करनी चाहिए। यह पौधा जलसंचयन में बहुत मददगार होता है। बारिश के समय ये जल संरक्षण का अच्छा वाहक बनता है।
Related Questions
Web Title : Pipal Ke Ped Ko Angrezi Mein Kya Kahate Hain