राजस्थान में कितने कृषि विश्वविद्यालय हैं?

(A) 2 कृषि विश्वविद्यालय
(B) 3 कृषि विश्वविद्यालय
(C) 4 कृषि विश्वविद्यालय
(D) 5 कृषि विश्वविद्यालय

Answer : 5 कृषि विश्वविद्यालय

Explanation : राजस्थान में पांच कृषि विश्वविद्यालय हैं-स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) बीकानेर, महाराणा प्रताप कृषि व तकनीकी विश्वविद्यालय (MPUAT) उदयपुर, श्री कर्ण नरेंद्र कृषि विश्वविद्यालय (SKNAU) जयपुर, कृषि विश्वविद्यालय जोधपुर और कृषि विश्वविद्यालय कोटा। राजस्थान की अशोक गहलोत सरकार ने फरवरी 2022 में राज्य का बजट जारी करते हुए राजस्थान में नये 29 कृषि महाविद्यालय खोले जाने की घोषणा की है। जिसके तहत यह कृषि महाविद्यालय प्रदेश में अभी संचालित हो रहे 5 कृषि विश्वविद्यालयों के अंतर्गत शुरू किए जाने हैं। इन नये 29 कृषि महाविद्यालयों में से 8 कृषि महाविद्यालय राज्य स्थित जोबनेर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन शुरू होंगे। इसी तरह 6-6 कृषि महाविद्यालय कृषि विश्वविद्यालय कोटा और जोधपुर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन शुरू होंगे। वहीं बीकानेर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन 4 महाविद्यालय और उदयपुर कृषि विश्वविद्यालय के अधीन 5 कृषि महाविद्यालय खोले जाने हैं।

बता दे कि राजस्थान में स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय (SKRAU) प्रथम कृषि विश्वविद्यालय 1962 में उदयपुर में स्थापित किया गया। इस तरह राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय स्थापित करने वाला देश का दूसरा राज्य बना था। राजस्थान में यह 1964 में बहुसंकाय विश्वविद्यालय के रूप में परिणित हो गया एवं इसका नाम मोहनलाल सुखाड़िया विश्वविद्यालय रखा गया। 1987 में उससे कृषि संकाय अलग कर राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय, बीकानेर की स्थापना की गई। 9 जून, 2009 को इसका नाम स्वामी केशवानंद राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय रखा गया था।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajasthan Mein Kitne Krishi Vishwavidyalaya Hai