राज्यसभा के महासचिव कौन है 2022

(A) देश दीपक वर्मा
(B) सुरजीत सिंह देसवाल
(C) डॉ. पीपीके रामाचार्युलु
(D) दिनेश्वर शर्मा

Answer : डॉ. पीपीके रामाचार्युलु

Explanation : राज्यसभा के महासचिव डॉ. पीपीके रामाचार्युलु है। उपराष्ट्रपति व राज्यसभा के सभापति एम वेंकैया नायडू ने 31 अगस्त 2021 को डॉ परसाराम पट्टाभि केशव रामाचार्युलु को संसद के उच्च सदन का नया महासचिव चुना। रामाचार्युलु 2018 से राज्यसभा सचिवालय में सचिव के रूप में कार्यरत हैं और उन्होंने देश दीपक वर्मा के स्थान पर कार्यभार संभाला, जिन्होंने चार साल की सेवा के बाद पद छोड़ा था।

रामाचार्युलु पहले उच्च सदन के कर्मचारी हैं जो महासचिव के पद पर पहुंचे हैं। अब तक नौ कर्मचारी लोकसभा के महासचिव के रूप में बनाए जा चुके हैं। 1958 में जन्मे रामाचार्युलु को संसद के कामकाज के विभिन्न पहलुओं को संभालने का लगभग 40 वर्षों का अनुभव है। वह साल 2020 में पहले लोकसभा सचिवालय में सेवा देने के बाद 1983 में सचिवालय में शामिल हुए थे। उन्होंने 2017 में आंध्र प्रदेश विधानमंडल के विशेष सचिव के रूप में भी कार्य किया। कानून में स्नातक और कला (राजनीति विज्ञान) में मास्टर डिग्री पास की हैं।

साथ ही रामाचार्युलु को 2005 में जवाहरलाल नेहरू विश्वविद्यालय द्वारा ‘भारतीय संसद की समिति प्रणाली और अमेरिकी कांग्रेस: एक तुलनात्मक अध्ययन’ पर उनके काम के लिए डॉक्टर ऑफ फिलॉसफी (पीएचडी) के सम्मान से नवाजा गया था।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी कौन क्या है महानिदेशक
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rajya Sabha Ke Mahasachiv Kaun Hai