रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 किसे मिला है?

Who won Ramon Magsaysay Award 2022

(A) सोथियारा छिम
(B) बर्नाडेट मैड्रिड और गैरी बेनचेघि
(C) तदाशी हतोरी
(D) उपयुक्त सभी को

Ramon Magsaysay Award

Answer : उपयुक्त सभी को

Explanation : रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 चार लोगों सोथियारा छिम, तदाशी हतोरी, बर्नाडेट मैड्रिड और गैरी बेनचेघि को मिला है। रेमन मैग्सेसे पुरस्कार 2022 की घोषणा 31 अगस्त 2022 को की गई। इसमें कंबोडियाई मनोचिकित्सक सोथियारा छिम और जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी, फिलीपीन के बाल रोग विशेषज्ञ बर्नाडेट मैड्रिड और फ्रांसीसी पर्यावरण कार्यकर्ता गैरी बेनचेघि के नामों की घोषणा की गई। सोथियारा छिम ने खमेर रूज के शासन में सताए गए पीड़ितों का इलाज करने में काफी नाम कमाया है। उनके इस काम को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी सराहना भी मिली है। वहीं, जापानी नेत्र रोग विशेषज्ञ तदाशी हतोरी ने वियतनाम में हजारों ग्रामीणों का इलाज किया है। इनमें से अधिकतर लोग वियतनाम युद्ध के दौरान हुई बमबारी के कारण आंखों की समस्या से जूझ रहे थे। अन्य विजेता फिलीपीन की बाल चिकित्सक बर्नडेट मैड्रिड (64) हैं। उन्होंने शोषण के शिकार 27,000 बच्चों की मदद की।रेमन मैग्सेसे को एशिया का नोबेल पुरस्कार भी कहा जाता है। बता दे कि एशिया का नोबल रेमन मैग्सेसे पुरस्कार पाने वाले प्रथम भारतीय विनोबा भावे थे।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Raman Magsaysay Puraskar 2022 Kise Mila Hai