रामायण क्रूज सेवा किस नदी पर शुरू की जाएगी?

(A) कावेरी नदी
(B) यमुना नदी
(C) सरयू नदी
(D) गंगा नदी

Answer : सरयू नदी पर

Explanation : उत्तर प्रदेश के अयोध्या में सरयू नदी पर ‘रामायण क्रूज सेवा' (Ramayana Cruise Service) शुरू की जाएगी। यह आने वाले तीर्थयात्रियों को ‘रामचरित मानस यात्रा' (Ramcharitmanas Yatra) कराएगा। बंदरगाह, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्रालय के अनुसार पवित्र सरयू नदी में पहली लक्जरी क्रूज (जलपोत) सेवा जल्द शुरू की जाएगी। इस परियोजना का लक्ष्य अयोध्या आने वाले श्रद्धालुओं को यादगार अनुभव प्रदान करना है। इस क्रूज पर सभी लक्जरी सुविधाओं के साथ-साथ अनिवार्य सुरक्षा का भी ध्यान रखा जाएगा। यह अंतरराष्ट्रीय स्तर के सुरक्षा मानकों के अनुरूप होगी। क्रूज की आंतरिक सज्जा रामचरित मानस पर आधारित होगी। इस पूरी तरह से वातानुकूलित क्रूज में कांच की बड़ी खिड़कियां होंगी जिससे यात्री घाटों की सुंदरता निहार सकेंगे। इसमें यात्रियों की सुविधा के लिए रसोई भी होगी। क्रूज में जैव शौचालय होंगे, साथ ही हाइब्रिड इंजन लगे होंगे जो पर्यावरण पर कोई असर नहीं डालेंगे। क्रूज एक से सवा घंटे में 15 से 16 किलोमीटर की यात्रा करेगा। साथ ही वीडियो फिल्म भी दिखायी जाएगी जो रामचरितमानस पर आधारित होगी। यह फिल्म भगवान राम के जन्म से लेकर उनके राज्याभिषेक तक के कालखंड की कहानी दिखाएगी।
Tags : करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ramayan Cruise Seva Kis Nadi Par Shuru Ki Jayegi