राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष कौन है?

(A) बी के थेलमा
(B) चंद्रिमा शाहा
(C) रेणु खन्ना चोपड़ा
(D) अर्चना भट्टाचार्य

Answer : चंद्रिमा शाहा

राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी की पहली महिला अध्यक्ष चंद्रिमा शाहा है। नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी की पूर्व निदेशक चंद्रिमा शाहा को भारतीय राष्ट्रीय विज्ञान अकादमी (इंसा) का पहला महिला अध्यक्ष चुना 12 अगस्त 2019 को चुना गया। इंसा की वेबसाइट के मुताबिक शाहा 2020 से अपना कार्यभार संभालेंगी। बतौर अध्यक्ष उन पर विज्ञान को जनसमूहों के बीच प्रचलित करने की जिम्मेदारी होगी और साथ ही उन्हें विदेशी संस्थानों के साथ करार पर अधिक ध्यान देना होगा। शाहा 1984 में अपनी शोध करने के बाद भारत लौटी थीं। तब से वह नेशनल इंस्टीट्यूट ऑफ इम्यूनोलॉजी में प्रोफेसर हैं। इंसा की स्थापना जनवरी 1935 में भारत में विज्ञान को बढ़ावा देने और मानवता व राष्ट्रीय विकास के लिए वैज्ञानिक ज्ञान को बढ़ाने के लिए की गई थी।
Tags : अध्यक्ष करेंट अफेयर्स प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Vigyan Academy Ki Pehli Mahila Adhyaksh Kaun Hai