राष्ट्रीय विज्ञान दिवस कब मनाया जाता है?

(A) 26 जनवरी को
(B) 28 फरवरी को
(C) 28 मार्च को
(D) 28 अप्रैल को

c v raman
Question Asked : UPPSC (GIC) Lecturer Exam 2012, Uttarakhand High Court ARO Exam

Answer : 28 फरवरी को

राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 28 फरवरी को मनाया जाता है। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस (National Science Day) को हर वर्ष 28 फरवरी को राष्ट्रीय विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी परिषद तथा विज्ञान एवम् प्रौद्योगिकी मंत्रालय मनाता है। प्रोफेसर सी. वी. रमन (CV Raman) ने 1928 में इसी दिन पारदर्शी पदार्थ से गुजरने पर प्रकाश की किरणों में आने वाले बदलाव पर की गई इस महत्‍वपूर्ण खोज की थी जो 'रमन प्रभाव' के रूप में प्रसिद्ध हुई। जिसके लिए उन्हें 1930 में नोबेल पुरस्कार से सम्मानित किया गया। बता दें कि सीवी रमन भौतिकी के क्षेत्र में नोबेल पुरस्‍कार प्राप्त करने वाले भारत ही नहीं बल्कि एशिया के पहले वैज्ञानिक थे। सर सीवी रमन (CV Raman) का जन्‍म ब्रिटिश भारत में तत्‍कालीन मद्रास प्रेसीडेंसी (तमिलनाडु) में सात नवंबर 1888 को हुआ था। उनके पिता गणित और भौतिकी के प्राध्यापक थे। रमन का 82 साल की आयु में 1970 में निधन हुआ था। राष्ट्रीय विज्ञान दिवस 2020 की थीम "Women in Science" है।
Tags : राष्ट्रीय दिवस
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Rashtriya Vigyan Diwas Kab Manaya Jata Hai