‘रोको-टोको’ अभियान किस राज्य ने चलाया है?

(A) राजस्थान
(B) मध्य प्रदेश
(C) बिहार
(D) उत्तर प्रदेश

Answer : मध्य प्रदेश

Explanation : 'रोको-टोको' अभियान मध्य प्रदेश सरकार द्वारा चलाया गया है। इसका उद्देश्य कोरोना वायरस की रोकथाम के लिए लोगों को मास्क पहनने के लिए जागरूक करना है। मध्य प्रदेश में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क का प्रयोग करना अनिवार्य है। सार्वजनिक स्थानों पर मास्क न पहनने वाले व्यक्तियों को चयनित स्वयंसेवी संस्थाएं मास्क उपलब्ध कराएंगी और संबंधित से 20 रुपये प्रति मास्क की दर से राशि भी वसूल करेंगी। प्रत्येक जिला कलेक्टर इस कार्य के लिए जिले में कार्यरत उच्च गुणवत्ता के स्वयंसेवी का चयन करेंगे। चयन करते समय संस्था में उपलब्ध व्यक्तियों की संख्या, संस्था की विश्वसनीयता और कार्यक्षमता को ध्यानगत रखेंगे। इसके अलावा जो बिना मास्क पहने घर से निकलेगें, उनसे प्रति व्यक्ति 50 रुपया जुर्माना की राशि भी वसूल की जायेगी।
Tags : मध्य प्रदेश प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Roko Toko Abhiyan Kis Rajya Ne Chalaya Hai