संगीत नाटक अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष कौन है?

(A) लीला सैमसन
(B) 31 जून 1952
(C) 13 जून 1952
(D) शेखर सेन

Answer : शेखर सेन

संगीत नाटक अकादमी के वर्तमान अध्यक्ष शेखर सेन है। ख्यात संगीतकार और अभिनेता शेखर सेन 29 जनवरी 2015 को संगीत नाटक अकादमी के अध्यक्ष नियुक्त किया गया था। उनका कार्यकाल उसी दिन से 5 साल की अवधि के लिए रखा गया। सनद रहे कि शेखर सेन ने लीला सैमसन का स्थान लिया जिन्होंने 5 सितंबर 2014 को अपने पद से इस्तीफा दे दिया था। यह पद अक्टूबर 2014 से खाली पड़ा हुआ था।

छत्तीसगढ़ में जन्मे शेखर सेन ने अपने माता-पिता से संगीत सीखना शुरू किया जो ग्वालियर घराने के प्रसिद्ध शास्त्रीय गायक थे। उनहोंने रसखान, रहीम, भूषन बिहारी और कई तरह के मध्यकालीन कवियों के गायन के द्वारा एक अलग शैली के गायक के रूप में खुद को स्थापित किया। वे अपने तुलसी, कबीर, विवेकानंद और सूरदास जैसे संगीत नाटकों के लिए प्रसिद्ध है। शेखर सेन की कला को भारत, अमेरिका, ब्रिटेन, बेल्जियम, सूरीनाम, सिंगापुर, जकार्ता, हांगकांग, दक्षिण अफ्रीका, संयुक्त अरब अमीरात, मारीशस और त्रिनिदाद में काफी सराहा गया। उनको वर्ष 2015 में पदम श्री पुरस्कार, थिएटर के क्षेत्र में उनके योगदान के लिए वर्ष 2001 में सफदर हाशमी पुरस्कार और वर्ष 2008 में वी शांताराम ललित कला पुरस्कार प्रदान किया गया।
Tags : अध्यक्ष वर्तमान अध्यक्ष
Useful for : UPSC, RPSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sangeet Natak Akademi Ke Vartman Adhyaksh Kaun Hai