संत सिंगाजी किस क्षेत्र के निवासी थे?

(A) बुंदेलखंड
(B) बघेलखंड
(C) मालवा
(D) निमाड़

Question Asked : MP PSC 2015

Answer : निमाड़

Explanation : संत सिंगाजी महाराज निमाड़ अंचल क्षेत्र के निवासी थे। संत सिंगाजी मध्य प्रदेश के लोक गायन के क्षेत्र से जुड़े हुए व्यक्ति थे। इनका जन्म बड़वानी के खजूरी गांव में हुआ था। पिता भीमाजी गवली और माता गवराबाई की तीन संतान थीं। बड़े भाई लिम्बाजी और बहिन का नाम किसनाबाई था। सिंगाजी का जसोदाबाई के साथ विवाह हुआ था। इनके चार पुत्र—कालू, भोलू, सदू और दीप थे। सिंगाजी के जन्म और समाधिस्थ के बारे में विद्वानों के मत अलग-अलग है। कोई उनका जन्म 1574 में बताता है तो कोई 1576 में। इसके अलावा किसी विद्वान ने उनका जन्म 164 और 1616 बताया है। इनके अलावा निमाड़ अंचल की प्रमुख गायन शैलियाँ नाथपंथी गायन, मासाण्या गायन, फाग गायन आदि हैं।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sant Singaji Kis Kshetra Ke Nivasi The