सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र किस राज्य में स्थित है?

(A) केरल
(B) मध्य प्रदेश
(C) गुजरात
(D) आंध्र प्रदेश

Question Asked : UPPSC PCS Exam 2004

Answer : आंध्र प्रदेश

सतीश धवन अंतरिक्ष केंद्र आंध्र प्रदेश राज्य में स्थित है। पुलीकट झील के पश्चिमी तट पर स्थित श्री हरिकोटा भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन (इसरो) के रॉकेट लॉचिंग स्टेशन के लिए प्रसिद्ध है। इसे 'श्रीहरीकोटा रेंज' या 'श्रीहरीकोटा लाँचिंग रेंज' के नाम से भी जाना जाता है। वर्ष 2002 में इसरो के पूर्व प्रबंधक और वैज्ञानिक सतीश धवन के मरणोपरांत उनके सम्मान में इसका नाम बदला गया। श्रीहरिकोटा जगह पूर्व दिशा की ओर की जाने वाली लॉन्चिंग के लिए बेहतरीन मानी जाती है। पूर्वी तट पर स्थित होने से इसे अतिरिक्त 0.4 km/s की गति मिलती है। ज्यादातर सैटलाइट पूर्व की तरफ ही लॉन्च किए जाते हैं। इस जगह आबादी नहीं है। यहां या तो इसरो के लोग रहते हैं या फिर स्‍थानीय मछुआरे।
Tags : आंध्र प्रदेश भारत का आर्थिक भूगोल भारत का भौतिक भूगोल
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Satish Dhawan Antriksh Kendra Kis Rajya Me Sthit Hai