शब ए बारात 2020 में कब है?

(A) 09 अप्रैल
(B) 02 नवंबर
(C) 20 जुलाई
(D) 16 अक्टूबर

Answer : 9 अप्रैल 2020

Explanation : शब ए बारात 2020 में 9 अप्रैल को है। इस रात को इस्लाम धर्म को मानने वाले लोग अल्लाह की इबादत में मनाते हैं। साथ ही शब-ए-बारात की रात मुस्लिम सम्प्रदाय के लोग अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। शब का मतबल रात होता है और बरआत का अर्थ बरी होना होता है। इस्लामिक कैलेंडर के मुताबिक यह रात साल में एक बार शाबान महीने की 14 तारीख को सूर्यास्त के बाद शुरू होती है। इस्लाम में यह रात बेहद फजीलत की रात मानी जाती है। इस रात को मुस्लिम दुआएं मांगते हैं और अपने गुनाहों की तौबा करते हैं। शब-ए-बारात की सारी रात इबादत और तिलावत का दौर चलता है। इस रात अपने उन परिजनों, जो दुनिया से रुखसत हो चुके हैं, उनकी मगफिरत की दुआएं की जाती हैं। इस रात में मुस्लिम घरों में तरह-तरह के पकवान जैसे हलवा, बिरयानी, कोरमा आदि बनाया जाता है। इबादत के बाद इसे गरीबों में तकसीम किया जाता है। एक तरह से शब-ए-बरात रमजान में रखे जाने वाले रोजे के लिए अपने आपको तैयार करना भी माना जाता है।
Tags : कब है
Related Questions
Web Title : Shab E Barat Kab Hai