शांति का नोबेल पुरस्कार 2021 किसे दिया गया?

(A) मारिया रेसा
(B) दिमित्री मुराटोव
(C) अब्दुलरज्जाक गुरनाह
(D) A और B दोनों को

Answer : A और B दोनों को

Explanation : शांति का नोबेल पुरस्कार 2021 मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को दिया गया। ये दोनों दोनों पत्रकार हैं। उनको 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा करने के लिए' किए गए प्रयासों के लिए शांति के नोबेल पुरस्कार (Nobel Peace Prize 2021) से सम्मानित किया गया है। दोनों ही पत्रकारों ने फिलिपींस और रूस में 'अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता की रक्षा' के लिए साहसी लड़ाई लड़ी है। बता दें कि कुल 329 उम्मीदवारों में से मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को नोबेल शांति पुरस्कार 2021 के लिए चुना गया है। नोबेल शांति पुरस्कार जीतने वाले को अब 1.1 मिलियन डॉलर की इनामी राशि दी जाएगी। इस साल के उम्मीदवारों में जलवायु कार्यकर्ता ग्रेटा थनबर्ग, मीडिया राइट ग्रुप रिपोर्टर्स विदाउट बॉर्डर्स (RSF) और वर्ल्ड हेल्थ ऑर्गेनाइजेशन (WHO) भी शामिल थे।

कौन हैं मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव
मारिया रेसा (Maria Ressa) न्यूज साइट रैप्लर (Rappler) की को-फाउंडर हैं। फिलिपींस में सत्तावादी ताकतों के बढ़ते अत्याचार, हिंसा के खिलाफ उन्होंने आवाज उठाई थी। वहीं दिमित्री मुराटोव (Dmitry Muratov) ने स्वतंत्र समाचार पत्र नोवाजा गजेता (Novaja Gazeta) निकाला था। उन्होंने रूस में फ्रीडम ऑफ स्पीच की रक्षा के लिए दशकों तक काम किया है।
Tags : नोबेल पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shanti Ka Nobel Puraskar 2021 Kise Diya Gaya