शांति का नोबेल पुरस्कार कहां दिया जाता है?

(A) स्वीडन
(B) नार्वे
(C) ब्रिटेन
(D) अमेरिका

Answer : नार्वे

Explanation : शांति का नोबेल पुरस्कार नार्वे के ओस्लो में दिया जाता है। जबकि सभी नोबेल पुरस्कार स्वीडन के स्टॉकहोम में दिए जाते हैं। नोबेल पुरस्कार के संस्थापक अल्फ्रेड नोबेल स्वीडन के निवासी थे। अपनी वसीयत में उन्होंने घोषणा की है कि शांति का नोबेल पुरस्कार किसी एक नार्वे की कमेटी द्वारा दिया जाए। शांति का नोबेल पुरस्कार 2021 मारिया रेसा और दिमित्री मुराटोव को दिया गया है। जो दोनों ही पेश से पत्रकार हैं। नोबेल पुरस्कार की शुरुआत नोबल फाउंडेशन की ओर से 1901 की गई थी। ये पुरस्कार स्वीडन के वैज्ञानिक अल्फ्रेड नोबेल की याद में दिया जाता है। उन लोगों को सम्मानित किया जाता है, जिन्होंने पिछले साल के दौरान मानव जाति को सबसे बड़ा फायदा पहुंचाया हो।

अल्फ्रेड नोबेल कौन थे
अल्फ्रेड नोबेल एक वैज्ञानिक थे। जिन्होंने लगभग 355 आविष्कार किए जिसमें डायनामाइट का आविष्कार भी था। दिसंबर 1896 में मृत्यु से पहले उन्होंने अपनी संपत्ति का एक बड़ा हिस्सा एक ट्रस्ट के लिए सुरक्षित रख दिया। उनकी इच्छा थी कि इस पैसे के ब्याज से हर साल उन लोगों को सम्मानित किया जाए जिनका काम मानव जाति के लिए सबसे कल्याणकारी हो। स्वीडन के बैंक में जमा इसी राशि के ब्याज से नोबेल फाउंडेशन की ओर से हर वर्ष शांति, साहित्य, भौतिकी, रसायन, चिकित्सा विज्ञान और अर्थशास्त्र में सर्वोत्कृष्ट योगदान के लिए पुरस्कार दिया जाता है।
Tags : नोबेल पुरस्कार
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Shanti Ka Nobel Puraskar Kaha Diya Jata Hai