‘सुंदरी वृक्ष’ विशेष प्रकार की वनस्पति है?

(A) ज्वारीय वन वनस्पति
(B) कंटक वन वनस्पति
(C) पर्वत वनस्पति
(D) टैगा वनस्पति

Answer : ज्वारीय वन वनस्पति

Explanation : ज्वारीय वनस्पति मुख्यतया भारत के पूर्वी तटीय क्षेत्र में मिलती है। पूर्वी तट के क्षेत्र-गंगा, गोदावरी, कृष्णा आदि के निम्न डेल्टाई भाग में उच्च समुद्री ज्वार का पानी जमा हो जाता है और इस पानी से यहां की भूमि दलदली हो जाती है। बंगाल का सुंदरवन ज्वारीय वनस्पति का प्रमुख उदाहरण है। मैंग्रोव और सुंदरी के वृक्ष प्रमुख ज्वारीय वृक्ष हैं। आपको बता दे कि सुंदरी वृक्ष गंगा नदी के सुन्दरवन डेल्टा में उगने वाला हैलोफाइट पौधा है। यह समुद्र के किनारे की नमकीन मिट्टी में उगता है। सुंदरवन में इस वृक्ष की अधिकता है तथा इसी के कारण सुंदरवन का नामकरण हुआ है। इस वृक्ष में श्वसन जड़े पायी जाती हैं।
Tags : भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Sundari Vriksh Vishesh Prakar Ki Vanaspati Hai