सूर्यधार झील कहां स्थित है?

(A) हिमाचल प्रदेश
(B) उत्तराखंड
(C) नागालैंड
(D) मध्य प्रदेश

Answer : उत्तराखंड

Explanation : सूर्यधार झील उत्तराखंड में स्थित है। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत ने डोईवाला के भोगपुर में जाखम नदी पर बनाई गई सूर्यधार झील का 29 नवंबर, 2020 को उद्घाटन किया। इस झील से करीब दो दर्जन गाँव के लोगों को पर्याप्त पानी मिल सकेगा। यह झील सिंचाई विभाग द्वारा ₹ 50 करोड़ की लागत से बनाई गई है। इस झील की धारण क्षमता 77 हजार घन मीटर है। यह झील 550 मीटर लंबी, 28 मी चौड़ी एवं 10 मी गहरी है। इस झील से करीब तीस हजार की आबादी को सिंचाई व पीने का पानी उपलब्ध हो सकेगा। यह एक बहुउद्देशीय झील है। इससे पर्यटन को बढ़ावा मिलने के साथ क्षेत्र का विकास भी होगा।
Related Questions
Web Title : Suryadhar Jheel Kaha Sthit Hai