त्याग भूमि के संपादक कौन हैं?

(A) हरिभाऊ उपाध्याय
(B) जयनारायण व्यास
(C) देवी दत्त त्रिपाठी
(D) ऋषि दत्त मेहता

Question Asked : RAS/RTS Pre. 2018, UP PCS Exam 2020

Answer : हरिभाऊ उपाध्याय

Explanation : 'त्याग भूमि' के संपादक हरिभाऊ उपाध्याय थे। त्याग भूमि (1927) में गांधीवादी विचारधारा का प्रतिपादन होता था। इसमें गांधी के रचनात्मक कार्यक्रम पर अधिक बल दिया गया। देशभक्ति, स्त्री उत्थान तथा समाज सुधार से संबंधित मुद्दे त्याग भूमि के केंद्रीय विषय थे। हिंदी साहित्य के प्रमुख रचनाकारों में से एक हरिभाऊ उपाध्याय का जन्म 1892 ई. में उज्जैन जिले के भवरासा ग्राम में हुआ था। इनका जीवन अध्यापन कार्य से प्रारंभ हुआ था। हिंदी के अलावा अंग्रेजी, संस्कृत, मराठी और गुजराती भाषाओँ पर इनकी अच्छी पकड़ थी। इन्होंने लगभग आधे दर्जन पत्र-पत्रिकाओं का सफलतापूर्वक संपादन किया। जिसमें त्यागभूमि पत्रिका ने विशेष ख्याति प्राप्त की। हरिभाऊ उपाध्याय की मौलिक पुस्तकें में बाबू के आश्रम में, स्वतंत्रता की ओर, सर्वोदय की बुनियाद, साधना के पथ पर, पुण्य संस्मरण और हमारा कर्तव्य और युग धर्म आदि प्रमुख है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Tyag Bhumi Ke Sampadak Kaun Hai