भाषा की सबसे छोटी इकाई किसे ​कहते हैं?

(A) शब्द
(B) व्यंजन
(C) स्वर
(D) वर्ण (अक्षर)

Answer : वर्ण

Explanation : भाषा की सबसे छोटी इकाई को वर्ण ​कहते हैं। वर्ण का दूसरा नाम अक्षर है। अक्षर शब्द का अर्थ ही होता है–अनाशवान। अत: वर्ण अखंड मूल ध्वनि का नाम है। वह किसी शब्द का वह खंड है, जिसे खंड-खंड नहीं किया जा सकता, जिसका विभाजन नहीं किया जा सकता। प्रत्येक वर्ण की ध्वनि अपना एक विशेष आकार रखती है जिसे वर्ण कहते है। प्रत्येक भाषा में कई वर्ण होते है। हिंदी भाषा की वर्ण माला में 52 वर्ण यानि अक्षर: अ, आ, इ, ई, उ, ऊ, ऋ, ए, ऐ, ओ, औ, क ख ग घ ङ, च छ ज झ ञ, ट ठ ड ढ ण, त थ द ध न, प फ ब भ म, य र ल व, श ष स ह, क्ष, त्र, ज्ञ, श्र, ड़, ढ़, (ँ) और (:) है। बता दे कि छोटे बच्चे के वर्णमाला के पुस्तकों में 49 अक्षरों को लिखा जाता है। लेकिन सैद्धांतिक रूप में हिंदी वर्णमाला के कुल 52 अक्षर होते हैं।
Tags : सामान्य हिन्दी प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Bhasha Ki Sabse Chhoti Ikai Kise Kahte Hain