उज्जैन किस नदी के किनारे बसा हुआ है?

(A) यमुना नदी
(B) गंगा नदी
(C) ताप्ती नदी
(D) क्षिप्रा नदी

Answer : क्षिप्रा नदी

Explanation : उज्जैन क्षिप्रा नदी के किनारे बसा हुआ है। क्षिप्रा नदी मध्य प्रदेश के इंदौर जिले के समीप काकरी बरडी नामक पहाड़ी से निकलती है। यह नदी 195 कि.मी. लंबी है तथा यह 93 कि.मी. तक मध्य प्रदेश के उज्जैन जिले में प्रवाहित होती है। पुनः रतलाम और मंदसौर जिले में बहती हुई यह चंबल नदी में मिल जाती है। खान और गंभीर इसकी सहायक नदियां हैं।
Tags : क्षिप्रा नदी भारत की नदियाँ मध्य प्रदेश की नदियां
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Ujjain Kis Nadi Ke Kinare Basa Hua Hai