उन्नत भारत अभियान योजना क्या है?

(A) स्वैच्छिक संगठनों और सरकारी शिक्षा तंत्र तथा स्थानीय समुदायों के बीच सहयोग का प्रोन्नयन कर 100% साक्षरता प्राप्त करना।
(B) उच्च शिक्षा संस्थाओं को स्थानीय समुदायों से जोड़ना जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके।
(C) भारत को वैज्ञानिक और प्रौद्योगिक शक्ति बनाने के लिए भारत की वैज्ञानिक अनुसंधान संस्थाओं को सशक्त करना।
(D) ग्रामीण और नगरीय निर्धन व्यक्तियों के स्वास्थ्य देखभाल और शिक्षा के लिए विशेष निधियों का विनिधान कर मान व पूँजी विकसित करना और उनके लिए कौशल विकास कार्यक्रम तथा व्यावसायिक प्रशिक्षण आयोजित करना।

Answer : उच्च शिक्षा संस्थाओं को स्थानीय समुदायों से जोड़ना जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके।

Explanation : 'उन्नत भारत अभियान' मानव संसाधन विकास मंत्रालय द्वारा जारी किया गया कार्यक्रम है। इसका उद्देश्य उच्च शिक्षण संस्थानों जैसे कि भारतीय प्रौद्योगिकी संस्थान (आईआईटीएस), राष्ट्रीय प्रौद्योगिकी संस्थान (एनआईटीएस) और भारतीय विज्ञान और शिक्षा शोध संस्थान को स्थानीय समुदाय से जोड़ना है, जिससे समुचित प्रौद्योगिकी के माध्यम से विकास की चुनौतियों का सामना किया जा सके। सरल शब्दों में कहे तो इस कार्यक्रम का उद्देश्य उच्च शिक्षा संस्थान को कम से कम 5 गांवों से जोड़ना है। अपने ज्ञान के आधार का उपयोग करने वाले संस्थान इन ग्राम समुदायों के सामाजिक और आर्थिक बेहतरी में योगदान करेंगे। 2,474 संस्थानों द्वारा अब तक 13,702 गांवों को गोद लिया गया है।
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, NDA, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Unnat Bharat Abhiyan Yojana Kya Hai