उत्तर प्रदेश में कौन-कौन सी नदियां बहती हैं?

(A) कोयना नदी
(B) घाघरा नदी
(C) हुगली नदी
(D) इनमें से कोई नहीं

Question Asked : UPPSC 1992

Answer : घाघरा नदी

Explanation : उत्तर प्रदेश में गंगा एवं यमुना प्रमुख दो नदियां बहती हैं। गंगा नदी की सहायक नदियां— गोमती, घाघरा, गंडक एवं कोसी (बाएं तट पर) तथा यमुना, तमसा एवं सोन (दाएं तट पर) है और यमुना की सहायक नदियां— टौंस, चम्बल, बेतवा आदि हैं। भारत की सबसे प्रमुख और पवित्र नदी गंगा है जिसकी मां के रूप में भी पूजा अर्जना की जाती है, इस नदी के तट पर कई धार्मिक स्थल है जिनका भारतीय सामाजिक एवं सांस्कृतिक व्यवस्था की दृष्टि से अत्यन्त महत्त्वपूर्ण योगदान है। गंगा नदी की सबसे बड़ी सहायक नदी यमुना है जो यमुनोत्री नामक जगह से निकलती है और इलाहाबाद में गंगा तथा सरस्वती नदी से मिल जाती है। भारत में नदियों का बड़ा महत्व है। जिसके कारण धार्मिक, सामाजिक, आर्थिक, व्यापारिक, पर्यटन, स्वास्थ्य, कृषि, शैक्षिक, औषधि, पर्यवरण आदि कार्य किसी न किसी रूप में ​नदियों से जुड़े हुए हैं। बता दे कि भारत की प्रमुख नदियों पर कई प्रश्न लगभग सभी सामान्य ज्ञान की प्रतियोगी परीक्षाओं में अकसर पूछे जाते हैं।
Tags : नदी भारत की नदियाँ
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Me Kaun Kaun Si Nadiya Behti Hai