उत्तर प्रदेश में सिंचाई का प्रमुख साधन कौन सा है?

(A) तालाब
(B) कुए-नलकूप
(C) झीलें
(D) अन्य स्तोत्र

Question Asked : UPPSC 2006

Answer : कुए-नलकूप

उत्तर प्रदेश में सिंचाई का प्रमुख साधन कुए और नलकूप है। भारत में नलकूपों के द्वारा होने वाली सिंचाई में पंजाब, हरियाणा और उत्तर प्रदेश अग्रणी राज्य है। नलकूप के माध्यम से सिंचाई का प्रतिशत पंजाब में 90%, हरियाणा में 84%, उत्तर प्रदेश में 72% है। सिंचित भू क्षेत्रफल के मामले में उत्तर प्रदेश प्रथम स्थान पर है। कुओं का निर्माण सर्वाधिक उन्हीं क्षेत्रों में हुआ है, जहाँ चिकनी बलुई मिट्टी मिलती है, क्योंकि इससे पानी रिसकर धरातल के अन्दर चला जाता है तथा भूमिगत जल के रूप में भण्डारित हो जाता है। देश में तीन प्रकार के कुएं सिंचाई एवं पेयजल के काम में लाये जाते हैं- कच्चे कुएं, पक्के कुएं और नलकूप। गुजरात, महाराष्ट्र, पंजाब, राजस्थान तथा उत्तर प्रदेश राज्यों में लगभग 50 प्रतिशत भूमि की सिंचाई कुओं तथा नलरूपों द्वारा ही की जाती है। इन राज्यों के अतिरिक्त हरियाणा, बिहार, तमिलनाडु, आन्ध्र प्रदेश तथा कर्नाटक राज्यों में भी कुओं एवं नलकूपों द्वारा सिंचाई की जाती है।
Tags : भारत का आर्थिक भूगोल भूगोल प्रश्नोत्तरी
Useful for : UPSC, State PSC, SSC, Railway, NTSE, TET, BEd, Sub-inspector Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttar Pradesh Mein Sinchai Ke Pramukh Sadhan Kaun Sa Hai