उत्तराखंड की राजधानी कहां है? Uttarakhand Ki Rajdhani

(A) नैनीताल
(B) देहरादून
(C) चमोली
(D) पिथौरागढ़

Answer : देहरादून (Dehradun)

Explanation : उत्तराखंड की राजधानी देहरादून (Dehradun) में है। देहरादून राज्य के गठन के समय से राजधानी है। जबकि उत्तराखंड की ग्रीष्मकालीन राजधानी गैरसैंण 20 जून 2020 से बनी है। इस तरह उत्तराखंड की स्थायी राजधानी देहरादून ही है। देहरादून नगर बाह्य एवं मध्य हिमालय के बीच स्थित दून घाटी में बसा है। इसका आकार दोने (द्रोण) जैसा है। 1871 में इसे जिला बनाकर मेरठ मंडल के अंतर्गत सम्मिलित किया गया था। 1975 से यह गढ़वाल मंडल में है। यहां की नगरपालिका के 9 दिसंबर 1998 को उच्चीकृत कर नगर निगम बनाया गया। कहा जाता है कि महाभारत काल में यहाँ (वर्तमान टपकेश्वर के पास) आचार्य द्रोण का आश्रम था। इसी कारण इस घाटी को द्रोण घाटी के नाम से जाना जाता है। वही एक मान्यता के अनुसार 1699 में पंजाब से आये गुरु रामराय ने यहां एक गुरुद्वारा बनवाया था जो कि आज नगर के केंद्र है। शायद गुरु रामराय द्वारा यहां डेरा डालने के कारण इसका नाम डेरादून पड़ा। जो कालान्तर में देहरादून के नाम से विख्यात हो गया। वही, कुछ लोगों का मानना है कि गुरु रामराय द्वारा यहां देह त्यागने के कारण इसका नाम देहरादून पड़ा।

गैरसैंण में पहली विधान सभा सत्र का आयोजन 9 से 11 जून 2014 तक किया गया था। गैरसैण में विधानसभा भवन के साथ ही उप-सचिवालय भवन का भी निर्माण किया जा रहा है। बता दे कि तत्कालीन मुख्यमंत्री विजय बहुगुणा ने 4 नवंबर, 2012 को गैरसैंण में राज्य कैबिनेट की बैठक कर विधान सभा भवन के निर्माण का निर्णय लिया था और 14 जनवरी, 2013 को गैरसैंण में राज्य के दूसरे विधानसभा भवन के निर्माण हेतु शिलान्यास किया था।
Tags : उत्तराखंड की राजधानी
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Ki Rajdhani Kaha Hai