उत्तराखंड में कितने नगर निगम है | Uttarakhand Mein Nagar Nigam

(A) 5 नगर निगम
(B) 8 नगर निगम
(C) 9 नगर निगम
(D) 11 नगर निगम

Answer : 9 नगर निगम

Explanation : उत्तराखंड में कुल 9 नगर निगम हैं– देहरादून, ​हरिद्वार, हलद्वानी, काशीपुर, रुद्रपुर, रुड़की, ऋषिकेश, कोटद्वार और श्रीनगर। उत्तराखंड सरकार ने श्रीनगर को नगर पालिका से उच्चीकृत करते हुए नगर निगम बनाया। जिसके बाद 1 जनवरी 2022 को इसकी अधिसूचना जारी होने के साथ ही प्रदेश का नौवां नगर निगम अस्तित्व में आ गया। नगर निगम श्रीनगर में श्रीनगर और आसपास के 21 क्षेत्रों को शामिल किया गया है। इसका क्षेत्रफल करीब 1257 वर्ग किलोमीटर है। श्रीनगर नगर निगम में श्रीनगर पालिका क्षेत्र के अलावा, नकोट, दिगोली, धनचड़ा, चंद्रवाडी, पुंडोरी, वैधगांव, रतड़ा, स्वीत, चोपड़ा लगा स्वीत, कोटेश्वर गूठ, फरासू, सेम, गहड, बगवान लगा चोपड़ा, चोपड़ा, ढामक, पंथ लगा डुंगरीपंथ, डुंगरीपंथ, कलियासोड़ और हैडी क्षेत्र शामिल है।। 2011 की जनगणना के मुताबिक, नगर निगम श्रीनगर की आबादी 37,911 है। इससे पहले उत्तराखंड में 8 नगर निग​म देहरादून, हल्द्वानी, हरिद्वार, रुद्रपुर, काशीपुर, रुड़की, ऋषिकेश और कोटद्वार नगर निगम थे।
Tags : उत्तराखंड नगर निगम
Useful for : UPSC, State PSC, IBPS, SSC, Railway, Police Exams
करेंट अफेयर्स 2023 और नवीनतम जीके अपडेट के लिए GK Prashn Uttar YouTube चैनल को सब्सक्राइब करें
Related Questions
Web Title : Uttarakhand Mein Kitne Nagar Nigam Hai